रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में नवजात बच्चे का शव मिला है। कपड़े में लपेटा हुआ शव अस्पताल के गोलचक्कर के पास रखा हुआ था। जानकारी मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने शव को शव गृह में रख दिया है।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पलामू जिले के रामगढ़ थाना के गोरेगांव के रहने वाले अनिल कोरवा की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। उसे शनिवार की रात में रिम्स के प्रसूति विभाग में भर्ती कराया गया, जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला नवजात के शव को छोड़कर चली गई।





Add comment