Thndr News

रिंकू खान हत्याकांड: पुलिस ने सूटर समेत पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

रिंकू खान हत्याकांड:: पुलिस ने सूटर समेत पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामदरांची

रांची:राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित 2nd स्ट्रीट गली में 16 अप्रैल की शाम सात बजे बाइक सवार अपराधियों ने रिंकू खान की हत्या कर दी थी। रांची पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुल 5 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मुर्शीद अयूब खान, हैदर अली, मोहम्मद इकबाल, रेहान खान और फिरदौस है। इस मामले में पुलिस ने एक कार, एक बाइक, तीन पिस्टल, तीन गोली और आठ मोबाइल बरामद किया है। इस हत्याकांड के पीछे जमीन कारोबारी मुर्शीद अयूब खान का था। रिंकू खान की हत्या की साजिश मुर्शीद अयूब खान ने रची थी।पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली कि लगभग एक वर्ष पहले बड़ा तालाब के समीप पार्षद पति रिंकू ने हिंदपीढ़ी निवासी मुर्शीद आलम नामक बिल्डर से 60 लाख रुपए में 2.50 डीसमिल जमीन की खरिदारी की थी। कुछ दिनाें बाद ही रिंकू काे इस बात की जानकारी मिली थी कि जमीन विवादित है और पहले से ही किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से उक्त जमीन का डीड है। इसके बाद पार्षद पति ने विवादित जमीन हाेने की बात कहते हुए बिल्डर से अपना पैसा वापस मांगना शुरू कर दिया था। बिल्डर पैसा वापस करने काे तैयार नहीं था। काफी प्रयास के बाद पार्षद पति और बिल्डर के बीच समझाैता हुआ। जिसके बाद 45 लाख रुपए पार्षद पति काे वापस करने की बात पर सहमति बनी थी। समझाैता हाेने के बाद भी बिल्डर पैसा वापस लाैटाने में लगातार टाल-मटाेल कर रहा था। अंत में उसने पैसा देने के बजाए पार्षद पति काे ही रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया अाैर शनिवार की रात शूटर से गाेली मारवाकर उसकी हत्या करा दी। पैसा देने के लिए अपना घर बुलाया था बिल्डर, सर्वर डाउन हाेने की बात कह लाैटाया था वापसमृतक का भाई संजू ने बताया कि 45 लाख रुपया वापस देने की बात कहते हुए बिल्डर मुर्शीद ने शनिवार की शाम 4 बजे रिंकू काे फाेन किया था। शाम 5 बजे पैसा देने की बात हुई थी। इसके बाद बिल्डर ने टाल-मटाेल करते हुए देर शाम 7 बजे पैसा देने की बात कही थी। रिंकू अपने दाेस्त नाैशाद के साथ स्कूटी से पैसा लेने के लिए ही बिल्डर मुर्शीद के घर पहुंचा था। वहां जाने पर सर्वर डाउन हाेने की वजह से पैसा नहीं मिलने की बात कहते हुए बिल्डर ने रिंकू काे वापस भेज दिया। मुर्शील के घर से निकलकर थाेड़ी दूर जाने के बाद ही बाइक सवार 2 अपराधी पीछे से आकर गाेली मारा जिसके बाद उसकी माैत हाे गई। जमीन कारोबारी मुर्शिद अपने घर में रखा था इफ्तार पार्टी, पैसा नहीं मिलने पर पार्षद पति ने किया था बकझक मुर्शीद अयूब खान शनिवार की शाम अपने घर में इफ्तार पार्टी रखा था जहां अन्य कई लाेगाें काे भी बुलाया गया था। उसी समय पार्षद पति काे भी पैसा देने की बात कहते हुए उसने अपने घर बुलाया था। हालांकि वहां पहुंचने पर जब पार्षद पति काे पैसा नहीं मिला ताे नाराज हाेकर बकझक करना शुरू कर दिया। इस दाैरान जमीन कारोबारी मुर्शिद और रिंकू के बीच कहा-सुनी हुई थी जिसके बाद लाेगाें ने समझा-बुझाकर मामले काे शांत कराया था। मुर्शिद के घर से निकलकर जाने के दाैरान रास्ते में ही शूटर ने रिंकू काे गाेली मारकर हत्या कर दी थी।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.