Thndr News

अफवाह फैलाने वालों की जानकारी देने की रांची पुलिस ने की अपील, कहा- पहचान रखी जायेगी गुप्त

रांची : रांची पुलिस शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। रांची पुलिस ने लोगों से अफवाह फैलानेवालों की सूचना देने की अपील की है। साथ ही किसी भी तरह के झूठे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करने को कहा है। कहा कि लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। वहीं, सूचना देनेवालों की पहचान गुप्त रखे जाने की बात कही है। पुलिस ने इस संबंध में एक पोस्टर साझा किया है।किसी अफवाह पर ना दें ध्यानपुलिस ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। कहा कि अफवाह फैलानेवाले की जानकारी तत्काल हमें दें। वहीं, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। रांची पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह के तथ्यहीन, झूठे और हिंसक वीडियो पोस्ट कर समाज में अशांति फैलाने का प्रयास किया जा सकता है। इन सब की तुरंत जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दें।आपको बता दें कल देर रात लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित कर्बला चौक के पास उपद्रवियों ने दो युवकों को पीट कर घायल कर दिया था। किसी तरह से युवक भागकर जान बचाई। लेकिन उपद्रवियों ने उनकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस घटना के बाद से स्थिति तनावपूर्ण बनी थी, लेकिन पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.