Thndr News

सुदेश महतो ने जन संग्रह धन संग्रह कार्यक्रम की शुरुआत की

रांची : आजसु पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गुरुवार को  स्टेडियम परिसर में जन संग्रह धन संग्रह कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि  पार्टी को मजबूत करने एवं आर्थिक दृष्टि से सुदृढ करने के लिये यह योजना शुरू की गयी है. आज  राज्य भर में 1932 के खतियान व भाषायी आंदोलन चल रहा है. आजसु पार्टी राज्य हित में शुरु से इसकी मांग करती रही है. अब राज्य में चुनौतियां बढ़ी है

पार्टी पर भी दायित्व का बोझ बढ़ गया है. इसलिये अब पार्टी  में बेहतर परिणाम के लिये,  बेहतर अनुशासन  लाने व कार्यशैली में बदलाव  के लिये जरुरी परिवर्तन किये जा रहे है. जन संग्रह धन संग्रह कार्यक्रम के माध्यम से राज्य भर में संगठन में लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है. राज्य भर में एक लाख से भी ज्यादा पदधारी तैयार किये गए है.

पंचायत व गाव स्ट्री पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम तेजी पर है. उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओ से इस योजना में शत प्रतिशत योगदान करने का आग्रह किया है. इससे पूर्व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे. इस मौके पर पार्टी के जयपाल सिंह, सुनील सिंह, जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, जितेन बड़ाईक, सुशील महतो समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. 

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.