Thndr News

रामगढ़ में दो सगे भाई की तालाब में डूबने से मौत

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में तालाब में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई है। दोनों बच्चे सगे भाई थे। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है और पुलिस मृतक शव की तलाश में जुटी हुई। दोनों सगे भाई घर में यह बोलकर निकले थे कि खेलने जा रहे हैं। इसी दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई है। यह घटना रामगढ़ के बरकाकाना ओपी क्षेत्र का है और तलाब का नाम से हेहल बताया जा रहा है। बड़े भाई यशराज कुमार की उम्र 8 साल और छोटे भाई राघव कुमार की उम्र 6 वर्ष बताई जा रही है।

काफी देर होने के बाद जब वे दोनों घर नहीं लौटे तो परिजन इन्हें खोजने निकले हर मुमकिल जगह खोजने के बाद जब दोनों नही मिले तो हेहल तालाब के पास खोजा गया तो दोनों भाइयों के डूबने की बात सामने आई। दरअसल तलाब के बाहर दोनों बच्चों का चप्पल-झोला देखकर परिजनों को शंका हुई, तब आसपास के लोगों ने तालाब में इन्हें खोजना शुरू किया। तालाब में डूबे दोनों भाइयो का शव ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। बरकाकाना पुलिस ने दोनों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.