खूंटी : जिले के खूंटी थाना क्षेत्र के ग्राम तोडांकेल में कथित भूमाफियाओं द्वारा अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण किया गया है साथ ही वहां सैंकड़ों वर्ष पुराने पेड़ को काट दिया गया है जिस बात को लेकर उक्त गाँव के ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार यह बता दें कि, उक्त मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद भी वहां पेड़ कटाई नहीं रोकी गई और न ही किसी प्रकार का कोई कार्रवाई की गई।
जब प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं की गई तब ग्रामीणों ने उग्र होकर एक ग्रामसभा आयोजित की जिसमे सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इन सभी बातों को लेकर उपायुक्त के कार्यालय का घेराव करना है और इस उद्देश्य से लगभग हजारों की संख्या में ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय के घेराव के लिये निकले थे तभी खूंटी शहरी क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही प्रशासन के टीम द्वारा उन्हें रोक दिया गया।
जहां मौके से अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, एलआर डीसी व अंचल अधिकारी के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा बुझाकर वापस भेजा गया, ग्रामीणों से बातचीत में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि गुरुवार को ग्राम सभा में ग्रामीणों के साथ बैठ कर बातचीत की जाएगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। इन तमाम बातों को सुनने के बाद ग्रामीण वापस अपने गाँव लौटे।





Add comment