खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खूंटी जिला के सेवा विभाग द्वारा कडरूडीह टुसू मेला (अडकी- तमाड़) मानकीडीह, कपरिया, जेनाडीह, कडरूडीह, गितिलबेडा, बारुडीह, बेडापाडा, पुरनानगर, पिटूपाडा, पुरनापानी, तुलसीडीह के असहाय गरीब लोगों को 70 गरम चादर वितरण किया गया।
इसमें खूंटी जिला के संघचालक अवनीश चन्द्र स्वांसी जी, कम्बल वितरण करते हुए जिला संघचालक ने कहा कि संघ हमेशा दीन दुखियों की सेवा में लगा रहता है। सेवा विभाग ने कोरोना काल मे भी अनेक सेवा कार्य किये चाहे वह अनाज वितरण का कार्य रहा हो या फिर समाज में वेक्सीन के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर लोगों को कोरोना वेक्सीन के प्रति जागरूकता का कार्य किया है।
संघ के स्वयंसेवक हमेशा सेवा परमो धर्म: को मानकर सेवा कार्य से जुड़े रहते हैं। इस अवसर पर समाज सेवी नीरज सिंह जी, निरंजन जी, राजेश्वर जी, बलराम पुरान जी, शंकर जी, विभूति जी, मुचीराय जी, मुकेश जी, श्याम लाल जी,रुपेण जी, रवि जी, कृष्ण जी, डा राजेन्द्र पातर जी, करम पातर जी, राममोहन पातर जी आदि स्वयं सेवक उपस्थित थे।





Add comment