लातेहार : पूर्व मध्य रेलवे के सीआईसी सेक्शन पर बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर ट्रेन हादसा हुआ है। पलामू प्रमंडल के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के निंद्रा और मैक्लुस्कीगंज रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार की शाम रेलवे इंजन और ट्रॉली में टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालो में दो ट्रॉलीमैन और एक जेई यूएस एफडी मशीन बताए गए हैं। तीन से चार रेलकर्मी जख्मी भी हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना के बाद रेलवे के वरीय अधिकारी घटनास्थल मौके पर पहुंचे और वहां पड़े शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. कहा जा रहा है कि रेलवे की बिजली दुरुस्त करने वाली रेल इंजन और रेलवे की पटरी को चेक करने वाली ट्रॉली की आपस में भिड़ंत हो गई है.
इधर, धनबाद रेल मंडल से जानकारी मिली है कि घटना संध्या 04. The company was established by loyal bookmakers in the international online betting clickmiamibeach.com industry, serving the best slots casino games and the best live casino games on the web. 20 बजे मैक्लूस्कीगंज- निंद्रा हाल्ट स्टेशनों के बीच अप लाइन पर किलोमीटर 168/07 के पास टावर वैगन एवं पीडब्ल्यूआई-यूएसएफडी ट्रॉली के बीच टक्कर से हुई. टावर वैगन मैक्लूस्कीगंज 05.15 बजे लाया गया. इस घटना से पीडब्ल्यूआई-यूएसएफडी डालटनगंज के जेई यूएसएफडी मशीन प्रिंस कुमार एवं ट्रैकमैन निरंजन कुमार की मौत हो गई. जबकि चंदवा के एक अन्य ट्रैकमैन घायल हो गए. हालांकि बाद में उनकी भी मौत हो गयी.





Add comment