खूंटी जिले में एक बार फिर अंधविश्वास की आड़ में दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। खूंटी जिले में डायन बिसाही के आरोप में पड़ोसियों ने पति-पत्नी की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी है। यह घटना खूंटी जिले के अर्की के सिमला गांव में हुआ है। मृतक का नाम मार्गो और लुंगटा है। मृतक पति पत्नी खेती-बाड़ी कर अपनी आजीविका चलाते थे। खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि इन लोगों की हत्या अफवाह में कर दी गई है। इस घटना को अंजाम पड़ोसियों ने दिया है।
इस मामले में कई लोगों के नाम सामने आए हैं और पुलिस उन पर कार्यवाई कर रही है। खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि आगे से इस प्रकार की घटना ना हो इसके लिए खूंटी पुलिस खूंटी जिले में जागरूकता अभियान चलाएगी और डायन बिसाहा के आरोप में किसी की हत्या ना हो।





Add comment