Thndr News

खुटकट्टी पेड़ काटने के मामले में भीड़ तंत्र द्वारा हुई हत्या मामले में कोलेबिरा विधायक पीड़ित परिवार से मिले

सिमडेगा : जिला कांग्रेस कमिटि के जिला अध्यक्ष अनूप केशरी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमिटि के 6 सदस्य टीम एवम कोलेबिरा के विधायक नमण विकसल कोंगाडी ने बेसरा जारा गांव एवम बम्बलकेरा पंचायत का दौरा कर मॉब लॉन्चिंग में मारे गये संजू प्रधान के पीड़ित परिवार से मिलकर इस घटना पर दुःख ब्यक्त किया। इस तरह की घटनाएं किसी भी सभ्य समाज के लिए कलंक की तरह देखा जाना चाहिये। पीड़ित परिवार एवम मृतक की पत्नी से मिलकर इस घटना की निंदा की।

साथ ही कहा मॉब लॉन्चिंग कानून के तहत झारखण्ड सरकार के द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं को जल्द से जल्द दिलवाने का पूरा सफल प्रयास किया जाएगा और मृतक के पत्नी को जल्द से जल्द नौकरी देने की मांग मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे।

इस घटना की विस्तृत जानकारी लेने के लिए बम्बलकेरा की मुखिया मरियम हेम्ब्रोम से मिलकर लिया पर मुखिया उस दिन की घटना से अपने आप को अनजान बताई , एवम दूसरे दिन अखबार के माध्यम से जानकारी प्राप्त होने की बात कही। इधर गाँव वालों से मिलने के बाद गाँव वालों का कहना है कि मृतक संजू प्रधान के द्वारा जंगल की लकड़ियों को काट कर बाजार में बेचने का कार्य लगातार किया जा रहा था। जिसको लेकर कई बार ग्राम सभा के माध्यम से बैठक कर मना किया गया जा रहा था । इस महीने भी लगातार दूसरी तीसरी बार जंगल की लकड़ियों को काट कर बेचा गया था ।

मना करने पर अपने आप को माओवादी नक्सली संगठन एवम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने का भय दिखा कर ग्रामीणों को डराया धमकाया गया था । जिस कारण ग्रामीण कानून का सहारा लेकर वन विभाग में लिखित सूचनाएं दी गयी थी अक्टूबर 2021 में ही वन विभाग के द्वारा लकड़ी चोरी का केस दर्ज किया गया था ,इसके बाद भी लगातार लकड़ी तस्करी के गतिविधि जारी थी। समय रहते अगर वन विभाग के द्वारा सही कदम उठाया जाता तो ऐसी घटना से बचा जा सकता था । पर शायद वन विभाग के द्वारा मृतक के नक्सली गतिविधि एवम भाजपा सदस्य होने के डर से कार्यवाही करने से हिचक रही होगी ? कुछ वर्ष पहले भी मृतक संजु प्रधान के नक्सलियों से सम्बंध रखने एवम नक्सली गतिविधियों में शामिल रहने के नाम पर सिमडेगा जिला के तीन थाना में मामला दर्ज है।

सिमडेगा के पूर्व विधायक विमला प्रधान के द्वारा स्थानिय जनप्रतिनिधि पर लगाये गए आरोप पूरी तरह से निराधार है। उक्त 28 तारिख को खुटकटी स्थापना दिवस के अवसर पर हर साल की तरह मेला के साथ संस्कृति कार्यक्रम हुआ था ,जिसमे मात्र आधे घंटे रह कर स्थानीय जनप्रतिनिधि वापस चले गए था , उक्त दिन किसी तरह का सभा का आयोजन नही था । इस प्रतिनिधि मंडल में जिला के वरीय उपाध्यक्ष डी डी सिंह, वरीय उपाध्यक्ष जोनसन मिंज, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा, कोलेबिरा नॉमिता बा एवम जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, टी टाँगर प्रखण्ड अध्यक्ष फ्रांसिस बिलुंग उपस्थित थे।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.