रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जेएससीए स्टेडियम के पास सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई है। यह सड़क हादसा जेएससीए स्टेडियम के नार्थ गेट के पास हुई है। आनन-फानन में युवती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया है।
इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और मृतक युवती के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है।
मृतक यूपी रेखा रानी कुजूर लोहरदगा की रहने वाली थी। वह अनूप सांगा के साथ लोहरदगा जा रही थी। अनूप सांगा खूंटी जिले का हुंकार का रहने वाला है।





Add comment