Thndr News

नामकुम में दो बहनों की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र स्थित बेलबगान के एक घर में दो बहनों संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। मृतक का नाम शीतल लखानी और मान्या लखानी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घरवालों ने इस घटना की सूचना नामकुम थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। परिवार वालों ने बताया कि दोनों बहन रात में खाना खाकर सोई लेकिन सुबह में दोनों का शव मिला है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों बहन की मौत कैसे हुई।

नामकुम थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि इस मामले की तहकीकात जा रही है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की सही जानकारी मिल पाएगी। हालांकि पुलिस वालों ने शंका जाहिर की है प्वाइजन खा दोनों बहन आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.