Thndr News

सिटी डीएसपी ने पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को दिए टिप्स

रांची : जिले के पुलिस को और किस प्रकार से बेहतर किया जाए इस पर आज सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने बैठक की। सिटी डीएसपी बदलते हुए टेक्नोलॉजी और लोगों की बढ़ती समस्याओं को किस प्रकार से कम किया जाए। इस चीज को समझाने के लिए सीटी डीएसपी दीपक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को टिप्स दिया है।

सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि जिस प्रकार से महानगर में पुलिसिंग सिस्टम है उसी तर्ज पर रांची की पुलिसिंग सिस्टम को तैयार किया जाएगा और महानगर की पुलिसिंग सिस्टम के तर्ज पर ही राँची की पुलिस सिस्टम काम करेगी। रांची पुलिस अपनी कार्यक्षमता को अच्छे तरीके से पहचाने और सूचना प्राप्त होने पर घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों और पीड़ितों को जल्द से जल्द सुविधा प्रदान कर सके इसके लिए उन्हें और बेहतर ढंग से काम करने की आवश्यकता है।

सिटी डीएसपी ने बताया कि पुलिस से लोगों की काफी उम्मीदें रहती है और उस उम्मीद पर पुलिस किस तरीके से खरा उतरे इसके लिए रांची पुलिस को और अच्छे तरीके से काम करने की आवश्यकता है। शहर में जिस प्रकार से छिनतई और चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। उस घटना को रोकने के लिए पुलिस तत्पर है और हॉटस्पॉट जगह को चिन्हित कर कार्यवाही करने की आवश्यकता है।

सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि छिनतई और चोरी की घटनाओं को रोकना पुलिस के लिए प्राथमिकता है और जिस प्रकार से अपराध की घटनाएं में कमी आई है यह रांची पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसी प्रकार से रांची पुलिस आगे भी काम करते रहेगी।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.