रांची : टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में एक फांसी से झूलते शव बरामद की गई है। यह शव आरा गेट के देवी मंडप के नजदीक मिली है। मृतक यूवक का नाम आश्रित मुंडा है। मृतक यूवक टाटी सिल्वे का ही रहने वाला था। मृतक यूवक गिट्टी बालू का सप्लाई करता था।
परिजनों ने कहा कि आश्रित मुंडा को किसी ने हत्या कर उसकी शव को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है। लेकिन आश्रित मुंडा आत्महत्या किसी भी हाल में नहीं कर सकता है।टाटीसिलवे थाना प्रभारी ने कहा कि शव को अपने कब्जे में लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है।
टाटीसिलवे थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की सही जानकारी सामने आ पाएगी। पुलिस ने परिवार वालों से फर्द बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।





Add comment