Thndr News

रेनुअल एनर्जी उप समिति की बैठक संपन्न

राँची : फेडरेशन चेंबर के रेनुअल एनर्जी उप समिति की बैठक चेंबर भवन में हुई जिसमें डोमेस्टिक और कॉमर्षियल सब्सिडी में काफी बड़ा अन्तर है. रेसिडेंसियल को 50 फीसदी ,सर्विस सेक्टर को 30 फीसदी जबकि कॉमर्षियल सेक्टर को 10 फीसदी सब्सिडी का प्रावधान है. कॉमर्षियल सेक्टर में भी सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए उसमें सब्सिडी बढ़ाने की अावश्यकता है.

सदस्यों ने कहा कि कॉमर्षियल में बिजली की ज्यादा खपत है तथा वे अधिक बिजली उपभोग करते हैं. यदि उद्योग जगत सोलर एनर्जी की तरफ़ जाते हैं तो सरकार की अपनी विभागीय बिजली की बचत के साथ ही पेट्रोल एवं कोयला की भी बचत होगी.

उप समिति चैयरमैन ज्योति कुमारी ने बताया कि सरकार ने कॉमर्षियली 10 फीसदी सब्सिडी देने की जो बात कही है उसमें यह शर्त है कि अॉन ग्रीड होना चाहिए जिससे ग्रीड का खर्च तथा बैटरी का खर्च दोनों ग्राहक को वहन करना पड़ता है जिससे कुल लागत बढ़ जाता है. ऐसे में ज्रेडा द्वारा कॉमर्षियल वालों को सब्सिडी को 10 फीसदी से कुछ प्रतिशत और बढ़ाने पर पुन: विचार करना चाहिए.

सदस्यों ने कहा कि ग्राहकों की अाशंकाओं के सुलभ समाधान हेतू ज्रेडा को ग्राहकों के लिए एक टॉल फ्री नम्बर भी जारी करना चाहिए. बैठक में चेंबर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा, उपाध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव राहुल मारु, कार्यकारिणी सदस्य नवजोत अलंग,अमित शर्मा,उप समिति चैयरमैन ज्योति कुमारी,सदस्या मोनिका मेहता व अन्य उपस्थित थे.

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशीप में विजयी खिलाड़ियों को चैंबर द्वारा प्रोत्साहित किया गया

दुर्ग,छत्तीसगढ़ में वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग अॉफ इंडिया द्वारा अायोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशीप में राँची के अशोक गुप्ता (एसोसिएशन के सचिव भी है) को मास्टर्स वर्ग में बेस्ट लिफ्टर अॉफ इंडिया का खिताब प्राप्त तथा जूनियर वर्ग हेमा कुमारी को बेस्ट लिफ्टर अॉफ इंडिया का खिताब प्राप्त होने पर अाज चैंबर भवन में इन खिलाड़ियों को फेडरेशन अॉफ़ झारखण्ड चैंबर अॉफ़ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ द्वारा सम्मानित किया गया. विदित हो कि इस चैंपियनशीप में अशोक गुप्ता,हेमा कुमारी, हिमा तिर्की को गोल्ड, प्रतिभा हेमरोम और सचिन गुप्ता को सिल्वर प्राप्त हुअा. डेविड टोपनो ने चौथा स्थान प्राप्त किया.

चैंबर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया एवं कहा कि नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशीप में अाप सभी खिलाड़ियों ने झारखंड का नाम रौशन किया है. अाप राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करें साथ ही उन्होनें फेडरेशन चेंबर की ओर से झारखंड पावरलिफ्टर्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों की अावश्यकताओं के लिए हरसंभव सहयोग देने का अाह्वान दिया.

चेंबर भवन में अायोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा,महासचिव राहुल मारू,कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा,नवजोत अलंग,सदस्या ज्योति कुमारी,मोनिका मेहता अादि उपस्थित थे.

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.