जैक बोर्ड द्वारा 12 सप्ताह में 9 एवं 11 की कोर्स समाप्त करने की तैयारी की जा रही है। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा 17 फरवरी तक सिलेब्स को तैयार करने का निर्देश दिया गया था। शामिल शिक्षक द्वारा झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद को १७ फरवरी को सिलेब्स जमा कर दिया गया है।
उक्त सिलेब्स को तैयार करने के लिए 16 जिलों में से करीब 50 शिक्षक शामिल थे। सभी शिक्षक घरों में ही रहकर सिलेब्स तैयार किए है।
जेसीईआरटी के निर्देशक डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शिक्षक कक्षावार एवं विषयवार होना चाहिए। जिसके संक्षिप्त पाठ्यक्रम के अनुसार चैप्टर का नाम, चैप्टर के सब चैप्टर का नाम एवं सप्ताह जिससे पढ़ना है, पूर्ण विवरण होना चाहिए।
कोरीना काल से अबतक संशोधित सिलेब्स के आधार पर जितने भी पढ़ाई हो गई है। उसके आगे के चैप्टर को इसमें शामिल किया जाएगा। 9 एवं 11 की पढ़ाई शुरू करने के लिए आपादा प्रबंधन से अनुमति मिलने के बाद तैयार किए गए शैक्षणिक सिलेब्स के आधार पर पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।




