राँची : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटि के प्रवक्ता आलोक दूबे ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अाठवले बड़बोलेपन के लिए जाने जाते है व उनकी पहचान पॉलिटिकल टमाटर के रुप में हैं. उन्होने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास विनोद की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता बल्कि वे तो सिर्फ हास्य – विनोद के लिए जाने जाते हैं, यह बातें कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे ने केंद्रीय राज्यमंत्री द्वारा राहुल गाँधी के विवाह एवं जेएमएम के एनडीए में शामिल होने की प्रतिक्रिया पर कही हैं. अालोक दूबे ने कहा कि रामदास आठवले स्वयं विभिन्न दलों में घूमते रहते हैं एवं किसी खास रास्ते पर चलने की जगह उनकी पहचान सिर्फ सत्ता में चिपके रहने वाले नेता की है.
वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लालकिशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रामदास अाठवले भारतीय जनता पार्टी की भाषा बोल रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी की ओर से अंदर ही अंदर हर वक्त गैर भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों को अस्थिर करने की कोशिश की जाती है साथ ही यह बयान इसी षड़यंत्र का हिस्सा है.
उन्होने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले का यह बयान खुले तौर पर गैर भाजपाई गठबंधन सरकार को अपदस्थ करने के लिए प्रभोलन देने जैसा है. इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की भूमिका से इन्कार नहीं किया जा सकता.
https://twitter.com/ANI/status/1361668908651012097
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश सिन्हा ने कहा कि रामदास अाठवले जिस अनुसूचित जाति समाज के नाम पर राजनिति करते है, पूर्व के दिनों में उत्तर प्रदेश के हाथरस में इतनी बड़ी घटना हुई है परंतु न ही केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने एक बार भी इस पीड़ित परिवार से मिलने गए और न ही इस घटना पर दु:ख जताया.




