राँची : अभ्यर्थियों ने कहा कि समस्त प्रदेश के छात्र व युवा एकजुट हैं. छात्रों ने कहा कि राज्य सरकार की यही रणनीति रही तो कितने युवा परीक्षा दिए बिना ही बाहर हो जाएँगे. छात्रों ने यह बातें मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष जेपीएससी के नए विज्ञापन आने पर कहीं.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के महानगर मंत्री दुर्गेश कुमार ने कहा कि सरकार के रवैये के कारण युवा वर्ग बहुत आक्रोशित है,जेपीएससी हमेशा विवादित रही है एवं वर्तमान में जेएससीसी भी नियोजन नीति के तहत विवादित है, हेमन्त सरकार से समस्त युवाओं को बहुत उम्मीदें थी, यह सरकार ने अपने घोषणा-पत्र में वादा किया था कि परीक्षा शुल्क़ को कम कर रु.600 से रु.100 किया जाएगा.लेकिन नए विज्ञापन में परीक्षा शुल्क़ को लेकर किसी प्रकार का संशोधन की सूचना नहीं दी गई है,राज्य सरकार युवाओं को छलने का कार्य कर रही है.
अभाविप जेपीएससी एवं जेएससीसी के अभ्यर्थियों के साथ है व उनके संघर्ष में उनके साथ खड़ी है.
छात्र नेता मनोज यादव ने कहा कि नया विज्ञापन आने के बाद हमलोग परीक्षा दिए बिना ही बाहर हो जाएँगे.राज्य सरकार ने कहा था कि हमें संशोधित विज्ञापन देंगे और हमें विदित नहीं था कि इस नए विज्ञापन के नाम पर हमें पूर्ण रुप से बर्बाद कर देंगे.सरकार 5-6 वर्ष के पश्चात् विज्ञापन देती है उसमें भी त्रुटि होती है. The jackpot is established at the start of the game https://clickmiamibeach.com/ and is multiplied by the amount of bets played. हेमंत सरकार का यही रवैया रहेगा तो सैकड़ों युुवा परीक्षा से वंचित रह जाएँगे.
छात्रों ने सरकार से कट ऑफ़ डेट 2011 करने की माँग की.
मनोज यादव ने कहा कि कल से पूरे प्रदेश में समस्त युवा एकजुट होंगे व आंदोलन करेंगे.आवश्यकता पड़ी तो न्यायालय के दरवाजें पर दस्तक़ देंगे,उन्होनें राज्य सरकार से कट ऑफ़ डेट 2011 रखने की माँग की साथ ही अन्य राज्यों की तरह कट ऑफ़ डेट से सामान्य वर्ग की उम्र सीमा 40 वर्ष करने की माँग की.
जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) अभ्यर्थी इमाम सफिक ने कहा कि पूर्व में जो विज्ञापन आया था उसमें छठी, सातवीं,आठवीं, नौवीं एवं दसवीं जेपीएससी में 326 स्थानों की संख्या थी जिससे घटाकर 250 कर दिया गया है.पूर्व में 7वीं जेपीएससी के विज्ञापन में प्रशासनिक सेवा की संख्या 82 थी,जिसे घटाकर 44 कर दिया गया है.
इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कुमार दुर्गेश,मनोज यादव, शुभम पुरोहित, रीना कुमारी आदि उपस्थित थे.




