Thndr News

महिलाओं के सम्मान में ही देश की तरक्की : के.के.गुप्ता

राँची : भारतीय जनता पार्टी राँची महानगर कार्यालय में झारखण्ड प्रदेश महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्षा अनिता वर्मा ने संगठन को मज़बूत बनाने के लिए आयोजित बैठक में उपस्थित महिला मोर्चा की प्रभारी अर्चना सिंह, उपाध्यक्षा सह कार्यक्रम प्रभारी रुपा सिंह, दक्षिणी प्रमंडलीय प्रभारी पिंकी खोया सहित अन्य पदाधिकारिगण उपस्थित थी .


भारतीय जनता पार्टी (राँची महानगर) के अध्यक्ष के.के. गुप्ता ने कहा कि महिलाएँ भाजपा के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है साथ ही संगठन को आगे बढ़ाने जिम्मेवारी पूर्वक “दल का कार्य” कठिन से कठिन कार्य को आसानी से कर भाजपा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है.


अर्चना सिंह ने कहा कि संगठन के हित में नित नए कार्य करना पार्टी को आगे ले जाना है.सरकार की योजना को प्रत्येक जरुरतमंदों तक कैसे पहुँचाएँ यह हमारी जिम्मेदारी है.


वहीं अनिता वर्मा ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम संगठनात्मक बैठक है पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार पुन: बेहत्तर कार्य कर महिलाओं को सम्मान देने का मौका दिया है.प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता होगी.

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.