राँची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (राँची महानगर) के द्वारा झारखंड सरकार का पुतला दहन किया गया।
राँची विश्वविद्यालय से राँची के अलबर्ट एक्का तक झारखंड सरकार द्वारा नियोजन नीति को निरस्त कर 1 जून 2018 से अभी तक की नौकरी का विज्ञापन रद्द कर तथा परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यार्थियों का नियुक्ति पत्र रोकने एवं परीक्षा रद्द करने के तथा अभ्यर्थियों का जो आवेदन शुल्क़ जो कि 65 करोड़ गबन करने, अभ्यर्थियों की उम्र सीमा समाप्त हुई
उसके विरोध में आज युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली झारखंड सरकार के विरुद्ध राँची विश्वविद्यालय से अलबर्ट एक्का चौक तक मार्च कर झारखंड सरकार का पुतला दहन किया।
मौके पर राष्ट्रीय मंत्री इंदरवार, प्रदेेश संगठन मंत्री शुक्ला,अनिकेत अमन, शुभम पुरोहित, दुर्गेश कुमार आदि उपस्थित थे।




