राँची : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटि के प्रवक्ता आलोक दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव व राजेश गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकान्त दूबे के ट्वीट पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जो अपनी पार्टी से गद्दारी कर सकता है, संगठन को धोखा दे सकता है,उससे राज्य की जनता क्या आशा कर सकती है।

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे ने कहा कि गोड्डा के भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. निशिकान्त दूबे के बारे में जनता यह कहते आयी है कि “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे निशिकान्त दूबे ने ठगा नहीं”
उन्होने कहा कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र का अगुवाई कर चूके कांग्रेस विधायक स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह को चुनाव के समय मदद करने और पैसा देने की बात कह रहे हैं, जिस व्यक्ति को भाजपा ने इतना कुछ दिया उसने अपनी पार्टी के साथ गद्दारी की, ऐसे व्यक्ति से क्या आशा रखी जाए ?
वहीं प्रवक्ता लालकिशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि भाजपा को भी सांसद के इस मुद्दे को लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए एवं ऐसे गद्दार नेता को तुरन्त संगठन से बहिष्कार कर देना चाहिए।
प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने कहा कि जो व्यक्ति समस्त संसदीय परंपरा व मर्यादा को किनारे कर संसद अनर्गल बातें करता है,उसे राज्य की जनता सबक सिखाने के लिए तैयार खड़ी है।




