राँची : मोरहबादी मैदान स्थित इंस्टिच्युट ऑफ लीगल स्टडी सेंटर में नवनिर्मित क्रिएटिवीटी सेंटर का उद्घाटन राज्यपाल सह कुलाधिपती द्रोपदी मुर्मू द्वारा किया गया। पिछले ३४ वर्षों से मासकॉम की पढाई मोरहाबादी स्थित मानविकी भवन में चल रहा था। इस भवन आने वाले दिनों में पत्रकारिता में तीन वर्षीय स्नातक कोर्स शुरू होगा, फिलहाल आज से ऑनलाइन क्लास चलेगी।
मास कॉम उनके दो मंजिले भवन में आधुनिक स्टूडियो ऑडिटोरियम लाइब्रेरी हॉट लेटेस्ट क्लासरूम है इसमें आधुनिक वीडियो ऑडियो स्टूडियो बनाया गया है सभी क्लास में प्रोजेक्टर, वाइट बोर्ड, कंप्यूटर वीडियो, प्रयोगशाला,लाइब्रेरी हैं।दिव्यांगो को ध्यान में रखकर अलग से रैम्प और शौचालय बनाए गए हैं।
आरयू के वीसी डॉ रमेश कुमार पांडे ने कहा की क्रिएटिविटी सेंटर में छात्रों की हुनर को मांझा और तराशा जाएगा । मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस विभाग की राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनेगी। इस केंद्र में पत्रकारिता, वीडियो प्रोडक्शन, डॉक्यूमेंट्री, न्यू मीडिया की पढ़ाई होगी। इस अवसर पर इस अवसर पर वीसी डॉ रमेश पांडे, प्रो वीसी डॉ कामिनी कुमार, रजिस्ट्रार डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, सी सी डी सी एल जी एस एन शाहदेव मास कॉम के डिप्टी डायरेक्टर डॉ विष्णु महतो उपस्थित थे।




