राँची : हिन्दू जागरण मंच प्रदेश कोर कमिटी की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें कार्यकर्ताओ के कार्यों को देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गयी।
महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे श्री सुजीत सिंह को प्रान्त उपाध्यक्ष, वर्तमान ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राकेश कर्ण को अब राँची महानगर अध्यक्ष एवं श्री विक्रम शर्मा को मंच के एक आयाम युवा वाहिनी का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हिन्दू जागरण मंच के कार्य को और भी गति देने हेतु उपरोक्त अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए।
नई दायित्वों की घोषणा मंच के प्रदेश महामंत्री श्री बानी रॉय नें की।
मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ सुमन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष लाल ऋषिनाथ शाहदेव, प्रदेश महामंत्री श्री बानी रॉय व अन्य अधिकारियों ने नव निर्वाचित अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।




