राँची : घाघरा थाना क्षेत्र के दोदांग ढलान के समीप ट्रक के चपेट में आने से पांच वर्षीय दिव्या कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।मिली जानकारी के अनुसार दोदांग निवासी बुधमन उरांव की पांच वर्षीय पुत्री दिव्या कुमारी अपने चचेरी बहन सुष्मिता उरांव के साथ दोदांग नहर सड़क किनारे स्थित बाड़ी में फसल देखने आई थी। फसल देखने के उपरांत सड़क पार करने के दौरान घाघरा से गुमला की ओर तेज गति से जा रहे मालवाहक ट्रक नंबर सीजी 14एमइ 1400 ने दिव्या को अपनी चपेट में ले जोरदार धक्का मार दिया । जिससे दिव्या के सिर फट गया और घटनास्थल पर गिर पड़ी। दिव्या को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिव्या की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है दिव्या के शव के साथ माता-पिता व अन्य परिजन थाना परिसर में दहाड़ मार दे रो रहे हैं अबोध बेटी एक होने के गम में मां की चित्कार से सभी को हृदय फटा जा रहा है। घटना के बाद मालवाहक वाहन के चालक वाहन को लेकर भागने लगा जिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछा कर माल वाहक 12 चक्के वाले ट्रक को कुछ दूर पर जाकर पकड़ लिया। जिसके बाद वाहन चालक ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गया पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में ले ली है।
You may also like
भारत है मातृ प्रधान भूमि इसलिए वन्दे मातरम् कहा जाता है।
“ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र में मना मातृत्व दिवस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र चौधरी बगान हरमू रोड राँची में “मदर्स डे”...
कांग्रेस ने मुसलमानों को धोखा दिया, अब देश का हर मुस्लिम मोदी जी के साथ – मौलाना सजिद रशीदी
राँची: देश में वक्फ संपत्तियों की स्थिति और मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को लेकर जारी बहस के बीच, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद सजिद रशीदी ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को ऐतिहासिक बताते हुए कांग्रेस...
DAV महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली में नागरिक आपात स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित:
सिल्ली– 8 मई 2025 को नागरिक आपात स्थितियों जैसे हवाई हमला, युद्ध या अन्य आपदाओं से बचाव और तत्परता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से DAV महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली में एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया...
Highlight option
Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.




