चतरा जिले के टंडवा प्रखंड में संचालित कोल परियोजना के द्वारा अधिग्रहित क्षेत्र से बाहर रह रहे दर्जनों लोगों के मकान पर एनटीपीसी ने बुलडोजर चलवा दिया। मकान तोड़े जाने से रैयतों में आक्रोश है। रैयतों का कहना है कि एनटीपीसी ने बिना किसी सूचना का घर तोड़ दिया है। एनटीपीसी बाउंड्रीलाइन से सटे राहम मौजा के खाता 26 प्लाट 735 में रैयती जमीन है। जिसपर रैयतों के जमीन व मकान हैं। उक्त भूमि में ना ही भुरैयतों से सहमती ली गई,और ना ही मुआवजा दिया हैं। भुरैयतों ने एनटीपीसी के खिलाफ उचित करवाई की मांग की हैं। जिसे लेकर एनटीपीसी की बृहत ताप विधुत परियोजना से जुड़े जमीन की समस्या का समाधान करने को लेकर चतरा उपायुक्त दिब्यांशु झा टंडवा पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों और एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिस पर उपायुक्त ने परियोजना द्वारा अधियाचित भूमि से संबंधित दस्तावेजों मे पंजी टू समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए।
You may also like
भारत है मातृ प्रधान भूमि इसलिए वन्दे मातरम् कहा जाता है।
“ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र में मना मातृत्व दिवस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र चौधरी बगान हरमू रोड राँची में “मदर्स डे”...
DAV महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली में नागरिक आपात स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित:
सिल्ली– 8 मई 2025 को नागरिक आपात स्थितियों जैसे हवाई हमला, युद्ध या अन्य आपदाओं से बचाव और तत्परता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से DAV महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली में एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया...
अखिल भारतीय ध्रुपद संगीत समारोह का आयोजन 30 मार्च को रांची में।
राँची: स्वरात्मिका ध्रुपद केंद्र रांची झारखण्ड ” स्वर्गीय रामवृक्ष पाठक ध्रुपद सम्राट गया घराना के “अखिल भारतीय ध्रुपद संगीत समारोह” के आयोजन को लेकर पंडरा स्थित आवास में सदस्यों की बैठक की गई। जिसमें...
Highlight option
Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.




