Thndr News

‘सुनार गिरफ्तार ʼ शब्द का उपयोग से रांची के समस्त स्वर्णकार समाज के लोगों का मन हुआ आहत।

राँची : दिनांक 06/03/2025 दिन गुरुवार को प्रभात खबर तथा अन्य कुछ न्यूज़पेपर पर प्रकाशित खबर शीर्षक अलंकार ज्वेलर्स का कर्मी पर चोरी कर बेचता था जेवरात सुनार को `सुनार गिरफ्तारʼ इस शब्द का उपयोग से रांची के समस्त स्वर्णकार समाज के लोगों का मन आहत हुआ है तथा समस्त रांची के सोना चांदी व्यवसाय समिति के सदस्यों में रोष उत्पन्न हुआ है इसके लिए सोना चांदी व्यवसाय समिति रांची का एक आपातकालीन बैठक संध्या 4:00 बजे श्री राम जानकी मंदिर (सुनार मंदिर) चर्च रोड बुलाई गई जिसमें आज की बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिया गया :-

oplus_1058
  1. उक्त विषय के संबंध में जल्द ही एक आवेदन के साथ रांची जिला प्रशासन, सरकार के प्रतिनिधि तथा प्रेस के बंधुओ से मिलकर बातों को रखा जाएगा और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का विरोध किया जाएगा तथा भविष्य में इसकी पुर्नावृति ना हो इसकी व्यवस्था कीया जाएगा।

2. सोनार बोल कर अखबार में जिस व्यक्ति का फोटो छपा है वास्तव में वह बंगाल का रहने वाला जेवर कारीगर है जो रांची के टाटी सिल्वर मैं रहता है तथा बाबा टावर में इसका अपना जेवर कारीगर का दुकान है तथा यह अन्य कारोबार से भी जुड़ा है पिछले कुछ वर्षों से सोना चांदी व्यवसाय समिति का सदस्य भी है सदस्य होते हुए भी या व्यावसायिक को बदनाम करने वाला काम किया है तथा इसके कारण आज पुरे सुनार को जाति सूचक शब्द के बदनामी का सामना करना पड़ा जो निंदा का विषय है जबकि उक्त कारीगर का नाम आसीत कुमार नन्दी है जोकि सुनार भी नहीं है पर यह जेवर कारीगर है और पुराना कारीगर होने के नाते शायद जब सब जानते हुए भी उक्त घटना में या सनलिप्त रहा हो अतः आज की इस आपातकालीन बैठक में सर्व समिति से या निर्णय लिया गया है कि उक्त आसीत कुमार नन्दी को सोना चांदी व्यवसाय समिति से 5 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है जिसकी सूचना थाना को दे दिया जाएगा तथा समिति अपने सभी प्रिय सदस्यों से भी आगरा करती है कि भविष्य में समिति की गरिमा बनाए रखने के लिए कोई भी गलत कार्य नहीं करेंगे जिससे कि समाज और समिति बदनाम हो अन्यथा आने वाले दिनों में और भी कठोर निर्णय सामाजिक स्तर से लिया जा सकता है इस निर्णय को बैठक मे उपस्थित सभी सदस्यौ ने स्वीकृति दिया।

    3. समिति अपने सभी सम्मानित सदस्य से भी इस बैठक में आगरा किया है कि किसी विषय को लेकर व्हाट्सएप बाजी के बजाएं समाज और समिति को बनाने या गढने का काम करें आज इस विषय को सोशल मीडिया में लाने और व्हाट्सएप में चिंता जाहिर करने वाले प्रिये सदस्यों का इस आपातकालीन बैठक में उपस्थित नहीं होना भी निंदा का विषय है।

      Deepak Verma

      Add comment

      Highlight option

      Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

      Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.