Thndr News

राजधानी रांची में पहली बार पकड़ी गई स्नैचिंग से जुड़ी महिला रिसीवर ,गिरफ्तार दोनों महिला स्नैचरों के लिए करती थी चैन रिसीविंग का काम, दो महिला सहित पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे…

रिपोर्ट : संवाददाता, ओम प्रकाश

राँची//राजधानी रांची में पुलिस लगातार शहर में छिनतई करने वाले गिरोह को टारगेट कर रही है। गिरोह के द्वारा लगातार मोबाइल और चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इन स्नैचरों ने स्नैचिंग की घटना को लगातार अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम कर रखा था।इसी क्रम में राँची के सदर और लालपुर इलाके से दो महिला समेत पांच स्नैचर्स को पकड़ा गया है।गिरफ्तार स्नैचर्स में अनिकेत दास, फुनो ग्वाला और झुनिया राय शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो सोने की चेन, मोबाइल और छिनतई के दौरान इस्तेमाल किए गए कपड़े भी बरामद किए हैं। राँची में पहली बार स्नैचिंग किए गए गहने एवं मोमोबाइल रिसीव कर छुपाने वाली दो महिला अपराधी भी पकड़ी गई है। गिरफ्तार दोनों महिलाएं अपने पुरुष साथी के द्वारा छिनतई किए हुए सोने की चेन अपने पास रखती थीं। पुरुष अपराधी जब किसी महिला या पुरुष से चेन की छिनतई करते थे,तब गिरोह की महिला साथी रास्ते से ही छीनी हुई चेन रिसीव कर लेती थी,इस वजह से कभी अपराधी अगर पकड़े भी जाते थे, तो खुद को निर्दोष बताकर निकल लेते थे।बता दे की यह गिरोह बंगाल से जुड़ा हुआ है और गिरफ्तार दोनो महिलाएं पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली हैं।

सिटी एसपी ने दी जानकारी..

रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अनिकेत दास, फुनो ग्वाला और झुनिया राय शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो सोने की चेन, मोबाइल और छिनतई के दौरान इस्तेमाल किए गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इसी सप्ताह गिरफ्तार अनिकेत दास के द्वारा सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में, एक महिला के घर के बाहर से दो लाख की छिनतई की गई थी।अनिकेत दास ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उस समय इस घटना को अंजाम दिया था, जब बुजुर्ग महिला बैंक से पैसे निकालकर अपने बेटे के साथ घर वापस लौट रही थी।

मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार..

वही दूसरी ओर, लालपुर पुलिस ने एसएसपी आवास के सामने एक लड़की से मोबाइल छिनतई करने वाले दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियों में मो कैफ और मो सैफ शामिल हैं। पुलिस ने सभी अपराधियों को जेल भेज दिया है।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.