Thndr News

हेमंत सरकार अपनी वादे से भटक गई है : सुदेश महतो


सिल्ली : आजसू पार्टी का सिल्ली विधानसभा स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सुदेश महतो ने विधानसभा क्षेत्र से आये 8 हजार युवाओं के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने झारखंड सरकार आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हेमंत सरकार लोगों को जो सम्मान दे रही है उसके पीछे की उनकी मंशा को समझना होगा। संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का वादा करने वाली सरकार संविदा आधारित नौकरी देने पर बड़े- बड़े विज्ञापन दे रही है।

सरकार अपनी वादे से भटक गई है। युवा जिन्हें अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाने और विकास के लिए नौकरी करनी थी वो युवा आज सरकार की गलत नीतियों के चलते सड़कों पर हैं और सरकार की लाठियां खा रहे हैं।

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली स्टेडियम परिसर में आयोजित सिल्ली विधानसभा स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम में कही। इस कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के 278 बुथ से आये लगभग 8 हज़ार युवाओं के साथ उन्होंने सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए युवा शक्ति की भूमिका अहम है। युवाओं को राज्य के भीतर रोजगार के अवसर मिलते तो उनकी ऊर्जा और प्रतिभा का लाभ झारखंड को मिलता है। लेकिन उचित अवसर नहीं मिलने के चलते युवा पलायन को विवश हैं। इससे हमारे राज्य का विकास प्रभावित हो रहा है। वहीं उन्होंने ने कहा कि सरकार की कार्यशैली ने युवाओं के साथ ही समाज के हर वर्ग को निराश किया है।

राज्य में बढ़ते अपराध की एक वजह बेरोजगारी भी है। अपना भविष्य अंधेरे में देख रहे युवा निराश होकर नशे और अपराध की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। यह अत्यंत चिंतनीय है। हमारी तैयारी हर युवा को रोजगार से जोड़ने की है। प्रतिदिन 33 नहीं 300 रुपए की आय कैसे हो यह सुनिश्चित करना होगा। चार साल तक सोयी इस सरकार ने जनता के बारे में कुछ भी नहीं सोचा अब चुनाव नजदीक देख इन्हें जनता की याद आ रही है। फ्री बिजली देने की बात करने वाली सरकार पहले लोगों को निर्बाध बिजली मुहैया कराने की व्यवस्था करें। राज्य के कितने ही मेहनतकश जरूरतमंद किसानों का ऋण माफ नहीं हुआ क्योंकि कृषि ऋण उनका भी माफ हो रहा है जो कृषक नहीं है। राज्य की जनता अब इनके छलावे में आने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम राज्य की आवश्यकता को समझते हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ हम बेहतर व विकसित झारखंड बना सकते हैं। आप सभी युवाओं की जिम्मेदारी है कि गांव का एक भी नौजवान भटके नहीं। राज्य के विकास के लिए नवीन सोच को आगे लाने की हमारी तैयारी है। युवाओं की क्षमता को निखारने और उसे विकसित करने के लिए सशक्त मंच है आजसू। हम सभी को मिलकर राज्य को बेहतर बनाने के लिए कार्य करना है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी क्षेत्रीय प्रभारी, पंचायत प्रभारी एवं ग्राम प्रभारीयों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंह व बबलु खान किया।

इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, सचिव सुनिल सिंह, चित्तरंजन महतो, गौतम कृष्ण साहू, संजय सिद्धार्थ, शुशील महतो, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक, उप प्रमुख आरती देवी, रंग बहादुर महतो, मीरा कुमारी, गदाधर महतो, सुसेन प्रमाणिक, रबिन्द्र करमाली, अनिल मांझी, हरिपद मांझी, मीरा देवी, सोमरी देवी, उर्मिला देवी, भरत देव साय, त्रिलोचन महतो, रमेश मुंडा, शिवशंकर प्रसाद, शशि सोनार, सीता राम साहू, निर्मल मंडल, शशि कुमार महतो, मनोज साव, संजित सिंह देव आदि उपस्थित थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.