Thndr News

आजसू पार्टी टुटकी पंचायत की बैठक सम्पन्न,बैठक में आजसू पार्टी के पंचायत प्रभारी, ग्राम प्रभारी रहे मौजुद।

सिल्ली: प्रखंड के टुटकी गांव में सोमवार को आजसू पार्टी टुटकी पंचायत की एक बैठक मनोज कुमार सिंह मुंडा के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पूर्व जिप सदस्य सह केंद्रीय सचिव गौतम कृष्ण साहू, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक, प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र करमाली, ग्राम प्रभारी धीरेन्द्र नाथ महतो, पंचायत प्रभारी महावीर महतो आदि उपस्थित हुए।

इस दौरान सर्वसम्मति से पंचायत के ग्राम प्रभारीयों का चयन किया गया जिसमें धीरेन्द्र नाथ महतो व महावीर महतो को ग्राम प्रभारी टुटकी, शिशुपाल महतो व निपेन महतो को ग्राम प्रभारी नवाडीह, महिला ग्राम प्रभारीयों में सुजाता देवी व सुषमा देवी को ग्राम नवाडीह, रिंकी देवी,सुनिता देवी,सरिता देवी को टुटकी, प्रफुल्ल कुमार महतो,शशि सोनार , अलोका देवी व संगीता देवी को टुटकी पंचायत का पंचायत प्रभारी बनाया गया।

इस मौके यूथ कमिटी का गठन किया गया जिसमें पर 20 से 30 वर्ष आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कीयों का चयन किया गया। बैठक में बुथ संख्या 78 एवं 79 के चूल्हा प्रमुख एवं उपस्थित ग्रामीणों के बीच आगामी बिधानसभा चुनाव को लेकर बिस्तृत चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए गौतम कृष्ण साहू ने पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं भविष्य में विकास की रोड मेप की जानकारी दी। वहीं उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से विजय बनाने के लिए पंचायत प्रभारी, ग्राम प्रभारी एवं चुल्हा प्रमुख को समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक को प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक एवं धीरेंद्र नाथ महतो ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन चारु बाला देवी ने किया। इस मौके पर नरोत्तम गोरांई , गुणाधर महतो,जनमेजय महतो, प्रफुल्ल महतो, रामचरण महतो,धनीराम महतो, सुमन ताँती, अरूण कुमार महतो, जयंती महतो, जनकलाल महतो, राजेश कुमार महतो, शम्भु कुमार महतो,तरणी ताँती, गोविंद कोईरी, किशोर हजाम, उर्मिला देवी, मीना देवी, ममता देवी, टुटकी, नवाडीह एवं हाहेलुपुंग के ग्रामीण उपस्थित हुए।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.