रांची में परिवर्तनी एकादशी के अवसर पर एक विशेष एकादशी निशान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 14 सितंबर, शनिवार को संध्या 4 बजे जे पी मार्केट स्थित मां दुर्गा मंदिर सह राधे कृष्ण मंदिर एवम सेक्टर 3 स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होगी और संध्या 7 बजे श्याम बाबा मंदिर, किशोर गंज, रांची पर समाप्त होगी।

सभी श्याम प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया जाता है कि वे अपने परिवार, परोसियों, रिश्तेदारों एवम इष्ट मित्रों संग इस पावन यात्रा में भाग लें और बाबा श्याम के चरणों में निशान अर्पित करें।
यह यात्रा श्याम प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय अवसर होगी कि वे अपनी श्रद्धा और भक्ति को प्रकट करें और बाबा श्याम के आशीर्वाद प्राप्त करें।





Add comment