सिल्ली:- रांची पुरुलिया मुख्य मार्ग के समीप सिल्ली साहेब बांध में शुक्रवार कि रात 9 बजे के लगभग 47 वर्षीय युवक ने छलांग लगा दिया। जिससे युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सिल्ली प्रखंड अंतर्गत कोकोराना निवासी हरिहर प्रसाद कोइरी उम्र 47 वर्ष को शुक्रवार के दिन दोपहर के समय इलाज के लिए राहत नर्सिंग होम सिल्ली में भर्ती कराया गया था मृत्यु की पत्नी कल्पना कुमारी ने बताया कि इलाज के बाद रात 9 बजे के लगभग मरीज को छुट्टी भी मिल गया था। मृतक अपनी मां एवं छोटी बच्ची के साथ अस्पताल से बाहर निकल रहा था । तभी अचानक मरीज रोड के दूसरी तरफ साहेब बांध में छलांग लगा दिया। सुचना मिलने पर साहेब बांध के समीप लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के आधार पर प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंच गये।
स्थानीय लोगों ने मरीज को बचाने के लिए रात के अंधेरे में ही तालाब में कुद गए, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। शनिवार को सुबह 9 बजे के लगभग उसका शव तालाब में नजर आया। स्थानीय लोगों एवं प्रशासन द्वारा साहेब बांध से शव को निकाला गया। सिल्ली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि ज्यादा शराब पीने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि इलाज के बाद वह ठीक हो गया था।
इधर अस्पताल के डॉक्टर के भाई जगबंधु महतो ने बताया कि मरीज ठीक हो गया था। लगभग ₹1000 के आसपास का बिल अस्पताल द्वारा चार्ज किया गया था उसके परिजन उसे डिस्चार्ज कर कर घर लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। मरीज अपने परिजन के सामने ही तालाब में कूद गया।





Add comment