सिल्ली: विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिन शनिवार को सिल्ली थाना अंतर्गत फॉरेस्ट गेस्ट हाउस मे अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जिला पुलिस पदाधिकारी के उपस्थिति मे विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने हेतु बैठक किया गया। जिसमे अंतर्राज्यीय बस एवं अंतर्जिला अंतर्गत पड़ने वाले आपराधिक गिरोह,जेल से छूटे अपराधकर्मी, नक्सल, अंतर्राज्यीय सीमा पर होने वाले विभिन्न प्रकार के अवैध कारोबार से सम्बंधित अपराधकर्मी की सूची आदान प्रदान किया गया एवं आपराधिक गिरोह एवं अपराधकर्मी पर कड़ाई से करवाई करने हेतु विचार विमर्श किया गया।

इस बैठक मे सिल्ली पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह, झालदा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव घोष, बुंडू पुलिस उपाधीक्षक रतिभान सिंह,रामगढ़ पुलिस उपाधीक्षक परमेश्वर प्रसाद, रामगढ़ गोला अंचल निरीक्षक पंकज कुमार ,अंगाड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक हाँसे उराव,सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर, मुरी ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह,सोनाहातू थाना प्रभारी चन्दन कुमार, बारलांगा थाना प्रभारी एवं तुलिन प्रभारी तप्पन गोराई बैठक में उपस्थित थे।





Add comment