Thndr News

हेमंत सोरेन संवैधानिक पद पर बैठकर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रहे है : शिवराज सिंह चौहान

बीजेपी के कार्यकर्ता ऐसी गीदडभभकी से डरने वाले नहीं है हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे

भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह जगह रोका जा रहा है। यह अन्याय की अति है, जुल्म की पराकाष्ठा है

एक डरा हुआ मुख्यमंत्री लोकतंत्र की हत्या ही कर सकता है

हेमंत सोरेन से न सरकार संभल रही न पार्टी

झारखंड के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार भाजपा के जन आक्रोश रैली से डर चुकी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह जगह रोका जा रहा है। यह अन्याय की अति है, जुल्म की पराकाष्ठा है। एक डरा हुआ मुख्यमंत्री ऐसा कर सकता है।

श्री चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन से ना झारखंड संभल रहा है ना पार्टी संभल रहा। चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता ऐसी गीदडभभकी से डरने वाले नहीं है हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, हमारा कार्यकर्ता लड़ेगा। झारखंड की जनता को अहिंसतात्मक तरीके से न्याय दिलाकर कर रहेंगे। हेमंत सोरेन सरकार इस आंदोलन को कुचल नहीं सकती है।

श्री चौहान ने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के इशारे पर जो लोग ऐसा कर रहे हैं अगर वे लोग अलोकतांत्रिक तरीके से उन्होंने आंदोलन को रोकने की कोशिश की तो हम लोग लोकतंत्र का पालन करने वाले लोग हैं हमें तो इंदिरा नहीं रोक पाई तो हेमंत क्या रोकेंगे। अधिकारियों को समझनी होगी कि यह दो महीने की सरकार है।

श्री चौहान ने कहा कि DGP को आदेश दे रहे हैं. SP को आदेश दे रहे हैं. भाजपा को रोको । कार्यकर्तायों को गिरफ्तार करो। बसे रोक रहे है। भाजपा रार्यकर्ताओं के जेल भेजेंगे। भाजपा डरने वाली नही है।

दुमका जिला में मुफस्सिल थाना में रांची जाने से मना कर जब्त की गई। 2 बस JHOG AA3696 JH04 2291।

जामताड़ा नगर स्टैंड – 4 बस (मनोज मण्डल की बस) टाउन DSP द्वारा जब्त कर रांची जाने से मना किया गया।
बस मालिकों को रांची न जाने की हिदायत दे कर धमकाया जा रहा है।
जामताड़ा के फतेहपुर थानें में रांची के लिये बस में बैठ कर जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को बस से उतार कर बस पुलिस ले कर चली गई: दिनांक 21 अगस्त की रात्री अनुराग गुप्ता, प्रभारी DGP, झारखण्ड पुलिस, बैठक कर सभी जिला SP को निर्देश देतें हैं कि बसें रांची न आ पायें इसकी पूरी कड़ाई से व्यवस्था बनायें।

श्री चौहान ने शायराना अंदाज़ में हेमंत सोरेन को कहा कि

मूर की एक किरण जुलमात पे भारी होगी रात तुम्हारी है तो सुबह हमारी होगी।

इस दौरान प्रेस वार्ता में मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.