Thndr News

बांग्लादेश में बिगड़ते हालात के बीच झारखंड में घुसपैठ की

राँची : बांग्लादेश में बिगड़ते हालात के बीच झारखंड में बांग्लादेशी मूल के लोगों की घुसपैठ का खतरा बढ़ गया है। झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच ने इसकी आशंका जताई है।

स्पेशल ब्रांच के एसपी ने राज्य के सभी डीसी, रांची एसएसपी,धनबाद एसएसपी और जमशेदपुर एसएसपी और सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर आगाह किया है कि बांग्लादेशी मूल के नागरिकों द्वारा घुसपैठ किए जाने से इंकार नहीं किया जा सकता है। लिहाजा ऐसी घटना पर निगरानी रखने की सख्त जरुरत है। ताकि घुसपैठ की घटना को रोका जा सके।

साथ ही पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर घुसपैठ से संबंधित कोई सूचना किसी अधिकारी को मिलती है तो वे अविलम्ब कार्रवाई करते हुए स्पेशल ब्रांच को इसकी सूचना साझा करें। घुसपैठ होने की आशंका के बाद राज्य के मुख्य सचिव ने भी संथाल के छह जिलों के डीसी और एसपी के साथ बैठक कर कई बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए हैं. स्पेशल ब्रांच के इस अलर्ट के बाद झारखंड पुलिस और जिला प्रशासन काफी सचेत है.

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.