सिल्ली : डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची में नेशनल स्पोर्ट्स (क्लस्टर लेवल – 5) का आयोजन किया गया था।जिसमे डी.ए. वी. महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली के छात्र-छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन रहा।

नेशनल स्पोर्ट्स में कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 14 की टीम ने सिल्वर मेडल और अंडर 17 की टीम ने ब्रोंज मेडल जीता । अंडर 14 की और से गौरव , रिक , क्रिस , वर्ष , अनिमेष , तरुण , रौनक , और प्रेम शामिल थे। वही अंडर 17 में देवाशीष , शिवम, युवराज, हिमांशु , निकेश , राजदीप, मोहित और प्रियांशु हिस्सा लिया। बुधवार को स्कूल परिसर में स्कूल प्रबंधन की ओर से सफल प्रतिभागी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य बी. शरण ने कहा की बच्चों के बीच माहौल सिर्फ़ पढ़ाई तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। चूँकि सिर्फ़ पढ़ने या अध्ययन करने से ही बच्चे किताबी कीड़ा बन जाते हैं, इसलिए छात्र के समग्र विकास में कई अन्य गतिविधियाँ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जैसे खेलकूद हालाँकि पढ़ाई महत्वपूर्ण है, लेकिन हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि खेल बच्चे के समग्र विकास और वृद्धि में मदद करते हैं। स्पोर्ट्स शिक्षक विजय कुमार और शिक्षक मुकेश साहू ने बच्चों के अच्छे प्रदर्शन के लिए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

इस मौके पर खुशबू शर्मा, विकास दुबे, मुकेश साहू, एस एन मुखर्जी, नैना कुंडू, सरिता कुमारी, ज्योति सिंह, अंसारी शबनम एवं विद्यालय के छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।





Add comment