Thndr News

रांची: युवा समाजसेवी अमित रंजन के द्वारा संत माईकल स्कूल फॉर ब्लाइंड स्कूल में सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन कराने का आयोजन किया गया।

इसके तहत उन्होंने करीब 200 लोगो के लिए नाश्ते के साथ साथ भोजन कराने का भी इंतजाम किया। साथ ही उन्होंने उनके लिए राशन भी उपलब्ध कराया।

बता दें कि उन्होंने अपने आइडियल और गुरु बीजेपी, झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा बीजेपी राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश को अपना आदर्श मानते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

अमित रंजन ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें दीपक प्रकाश से बहुत कुछ सीखने को मिलता है और वो उन्हें अपना आदर्श और गुरु मानते है और सदा उनके सिखाए हुए रास्ते पर आगे बढ़ना चाहते है।

Add comment

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.