सिल्ली: डीएवी महात्मा आनन्द स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली में शुक्रवार को यज्ञ हवन के साथ नए सत्र की शुरूवात की गई।

प्राचार्या बुबुन शरण ने यज्ञ में हवन की शुरुआत की एवं डीके पांडे द्वारा यज्ञ हवन को संपन्न कराया गया। इस हवन में सभी शिक्षकों के साथ-साथ नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, एवं तीसरी कक्षा से आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। छोटे बच्चों द्वारा यज्ञ मंत्र का उच्चारण किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्या बुबुन शरण ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से अनुशासित रहकर पठन-पाठन करने अनुरोध किया।

शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को बैच लगाकर नए कक्षाओं में स्वागत किया।





Add comment