Thndr News

देश की महिलाओं का अपमान काँग्रेस के डीएनए में: राफिया नाज़

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राफिया नाज़ ने कहा कि रविवार 31 मार्च को कैथल जिले के गांव फरल में कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील गुप्ता के पक्ष में जनसभा करते हुए कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी जी पर निंदनीय और अशोभनीय टिप्पणी की जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। रैली में सुरजेवाला ने कहा MLA/MP क्यों बनाते हैं? ताकि वो हमारी आवाज़ उठा सकें, हमारी बात मनवायें, इसीलिए बनाते होंगे। कोई हेमा मालिनी तो है नहीं, जो चाटने के लिए बनाते हैं?” इससे पहले भी सुरजेवाला ने भाजपा को वोट देने वाली जनता को राक्षसी प्रवृत्ति का बताया था।

सुश्री नाज ने कहा कि 25 मार्च को कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीणाते ने भाजपा प्रत्याशी और प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना राणावत के खिलाफ टिप्पणी करते हुए बाजारू बताया और छोटे काशी की तुलना महिलाओं की मंडी से की।

कहा कि राँची में एनएसयूआई के नेशनल कॉर्डिनेटर अमरजीत नाबालिग बच्चियों से जबरन देह व्यापार करा रहे है। राज्य की पुलिस ठीक से जांच करें। कहीं कांग्रेस के बड़े बड़े नेता इस गिरोह में शामिल हो सकते है। काँग्रेस नेता अमरदीप के पकड़े जाने पर बड़े बड़े कांग्रेस नेता उसको छुड़ाने के लिए पैरवी कर रहे थे।

सुश्री नाज़ ने कहा कि काँग्रेस के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं है जिससे महिलाओं की मान और स्वाभिमान को धक्का दिया है। इसकी शृंखला काफी लंबी है… कर्नाटक कांग्रेस के विधायक शमनूर शिवशंकरप्पा ने कहा कि केवल रसोई में खाना बनाना जानती हैं, राहुल गांधी के करीबी कांग्रेस आइटी सेल के सदस्य चिराग पटनायक को एक पूर्व सहकर्मी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया, एक महिला पत्रकार ने ‘डेली ओ’ में आर्टिकल लिखा कि कांग्रेस के एक पूर्व केन्द्रीय मंत्री उनके साथ अश्लील हरकत करते थे, राहुल गांधी ने बडोदरा में महिलाओं से पूछा था कि क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं छोटे कपड़े (शॉर्ट्स) पहने दिखती हैं, कांग्रेस नेता और राज्य सभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की एक सेक्स सीडी मार्केट में आई थी जिसमें वे एक महिला वकील को जज बनवाने का लालच देते हैं, मध्य प्रदेश की एक रैली में दिग्विजय ने मंदसौर की महिला सांसद मीनाक्षी नटराजन को 100 टका टंच माल कहा, अशोक गहलोत के सबसे करीबी शांति धारीवाल ने भरी विधान सभा में कहा कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को सजावट का सामान कहा, मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उन्हें चिल्लर कह कर मजाक उड़ाया, काँग्रेस के तत्कालीन कोयला मंत्री ने समय के साथ शादी का आकर्षण खत्म होना कहा साथ ही रक्षाबंधन के दिन लड़कियों के बाहर निकलने पर उनकी आबरू लुटना कहा, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता सिद्धारमैया ने सरेआम एक महिला की चुन्नी खींच ली और गाली-गलौच करते हुए हाथापाई किए, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी ने बुलंदशहर में कहा कि “रेप तो चलते ही रहते हैं (रेप इज कॉमन), कानपुर प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजाराम पाल ने कहा पार्टी में दलित महिलाओं से भेदभाव नहीं किया जाता बल्कि ऐसी कोई महिला नहीं है, जो हमारे बेडरूम तक न आई हो, छत्तीसगढ़ में NSUI की एक महिला कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर NSUI अध्यक्ष फैरोज खान के ऊपर महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण एवं राजनीतिक तरक्की के लिए महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करना, कठुआ कांड को लेकर राहुल गांधी ने इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला तो आजतक की पत्रकार मौसमी सिंह से कांग्रेसी ने बदसलूकी की, कांग्रेस नेता नीलमणि सेन डेका और विधायक रूप ज्योति कुर्मी ने स्मृति ईरानी पर भद्दी टिप्पणी की, कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े नेता बीएस थमैया पर कर्नाटक कोडावा साहित्य अकेडमी की अध्यक्ष ने यौन शोषण का आरोप लगाया, राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर पर 35 साल की एक महिला ने सरकारी नौकरी देने के नाम पर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया, पांडुचेरी के कॉंग्रेसी मूख्यमंत्री नारायणसामी ने किरण बेदी को ‘राक्षस’ कहा, कॉंग्रेस के तत्कालीन कर्नाटक प्रदेश प्रमुख बी सत्यनारायण ने दिल्ली में रेप की घटना पर कहा कि भारत को आजादी आधी रात को मिली तो क्या महिलाओं को आधी रात को घूमना जरूरी है, भिंड में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सत्यदेव कटारे ने कहा कि जब तक महिला तिरछी नजर से नहीं देखेगी, तब तक पुरूष उसे नहीं छेड़ेगा, भंवरी देवी कांड में राजस्थान की कांग्रेस सरकार में मंत्री महिपाल मदेरणा पर भंवरी देवी की निर्मम हत्या और रेप के आरोप लगे, तंदूर कांड में युवा कांग्रेस नेता सुशील शर्मा ने अपनी पत्नी नैना साहनी को तंदूर में जला कर मार डाला सहित कई घटनाएं शामिल है।

प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक उपस्थित थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.