Thndr News

खेल के माध्यम से बच्चों के अंदर न सिर्फ शारीरिक, बल्कि उनके जीवन में सहयोग और अनुशासन की भावना का भी विकास होता है।

रांची: अरगोड़ा कटहल मोड़ रोड स्थित ”सेंट माइकल पब्लिक स्कूल”, न्यू अशोक नगर के बच्चों के बीच अरगोड़ा मैदान में 25वां वार्षिक खेल-कूद दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हटिया विधायक नवीन जायसवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या-26) अरूण कुमार झा, रांची महानगर बीजेपी अध्यक्ष वरुण साहू एवम बीजेपी अरगोड़ा मंडल अध्यक्ष मुनेश्वर साहू रहे।

बच्चों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर और मार्च पास्ट के द्वारा किया। विद्यालय प्रबंधन के द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ, बैच एवम मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।

इस खेल-कूद कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर एवम विद्यालय के हेड बॉय को जलते हुए मशाल देकर किया गया।इस अवसर पर बच्चों के द्वारा डम्बल, लेजियम, विभिन्न आकृतियों पर आधारित ड्रिल, पि.टी एवम पिरामिड आदि प्रस्तुत किया गया।


इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल जी ने बच्चों के क्रिया-कलाप, प्रस्तुति एवम अनुशासन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए अपने संबोधन में खेल के महत्व को बताया कि हमारे जीवन में खेल का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
खेल के माध्यम से बच्चों के जीवन में सहयोग और अनुशासन की भावना का विकास होता है। खेलकूद से बच्चे के अंदर न सिर्फ शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक रूप से भी सुदृढ़य बनाता है।

इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस खेल-कूद प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के इवेंट्स जैसे- 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर रेस एवम बाधा रेस, 100× 4, 200× 4 मीटर रिले रेस, बैलून रेस, थ्री लेग रेस, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, जैवलिन थ्रो, शॉट पुट थ्रो, डिस्कस थ्रो, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, स्लो साइकिल रेस, इत्यादि कुल 127 इवेंट्स में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

बेबी प्री-नर्सरी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने डोनाल्ड डक, मिकी माउस, टॉम एंड जैरी रेस जैसे मनोरंजन युक्त इवेंट्स में हिस्सा लेकर उसका खूब लुफ्त उठाया।

क्लास LKG और UKG के बच्चों ने बैलून ड्रेस, हर्डल रेस, शू रेस, फ्रॉग रेस, हर्डल रेस, बलून भर्सटिंग रेस, बिस्किट एवम जलेबी रेस इत्यादि में भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ० दीपक कुमार सिन्हा ने अपने स्वागत भाषण में अपना विचार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यार्थी के जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद जरूरी है, चुकी स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।

विद्यालय के निदेशक डॉ० दीपक कुमार सिन्हा, रमाकांत प्रसाद, सुषमा सिन्हा एवम विद्यालय के प्राचार्या श्रावणी पांडे ने सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी एवम सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की शिक्षिका तृषा कुमारी ने अपना विचार प्रकट करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से विद्यालय के खेल शिक्षक पुरुषोत्तम पांडे, विवेक कुमार, संदीप कुमार, धीरज कुमार, अंजू कुमारी, सुमन कुमारी, सुनीता कुमारी, अर्शी बानो, तबस्सुम खातून, सदफ रहमान, प्रतिमा नाग, मनोरमा कुमारी, स्निग्धा रहमान, सरिता कुमारी, नफीस फातिमा, रेनू मिश्रा, निर्मल कुमार चौधरी, उप प्राचार्य अक्षय कुमार सिंहा एवम अजविया फातिमा का मुख्य रूप से योगदान रहा।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.