सिल्ली :14 सितंबर से 30 सितंबर तक चले हिंदी पखवाड़ा दिवस पर कार्यालय के कार्यों में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सिल्ली लुपुंग टोला निवासी मनीष गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वे वन उत्पादकता संस्थान लालगुटवा में कार्यरत हैं। उन्हें उनके संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में वन उत्पादकता संस्थान, रांची के निदेशक डॉ अमित पांडे ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस का मूल उद्देश्य हिन्दी भाषा के लिए विकास की भावना को लोगों में केवल हिन्दी दिवस तक ही सीमित न कर उसे और अधिक बढ़ाना । हिन्दी भाषा पूरे दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी भाषा है।
अंग्रेजी भाषा के बढ़ने महत्व और हिंदी के प्रचलन में कमी को देखते हुए भी हिंदी दिवस मनाया जाता है, ताकि हिंदी की अनदेखी को रोका जा सके। आम बोलचाल में हिंदी भाषा का उपयोग कम होने लगा है, इसे बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों को हिंदी के प्रति प्रेरित करने के लिए भी हिंदी दिवस मनाया जाता है।
भविष्य में भाषा के विलुप्त होने की भी संभावना अधिक बढ़ गयी है। जिससे वे सभी अपने कर्तव्य का पालन कर हिन्दी भाषा को भविष्य में विलुप्त होने से बचा सकें। इस मौके पर संस्थान के पदाधिकारी एवं कर्मचारी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।





Add comment