
लातेहार: जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार के सांस्कृतिक कला केंद्र में पटना, झारखंड और बिहार के स्कूलों से आए विभिन्न नवोदय विद्यालय के 46 प्रतिभागियों के बीच दो दिवसीय संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हुआ।

इस अवसर पर बालिकाओं के द्वारा आकर्षक स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया । स्वागत वक्तव्य वरिष्ठ शिक्षक सुखराम भगत के द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि श्री प्रदीप कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक तरूण कुमार, राकेश कुमार सक्सेना, धीरेंद्र कुमार, उपेंद्र सिंह, मीनाक्षी कुमारी, पूनम खलखो, संदीप ओझा, विभिन्न विद्यालय से आए हुए स्काट शिक्षक एवं अन्य सभी शिक्षक उपस्थित थे।

अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल से पुरुस्कृत कर धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक कमलेश कुमार मिश्र ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम की रूपरेखा खेल शिक्षक बृज बिहारी कुमार ने बनाई । सुमंत कुमार साव ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल लातेहार के डॉक्टर और कर्मचारियों के द्वारा चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए नवोदय विद्यालय के प्रांगण में प्राथमिक उपचार केंद्र भी लगाया गया ।

प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार के प्रतिभागियों ने 13 स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।





Add comment