
गिरिडीह: साकिन महुआर टोला बोरोटार, बेंगाबाद निवासी पुष्पा देवी पति अर्जुन सोनार ने बेंगाबाद के थाना प्रभारी को पत्र लिखकर जानकारी दी कि उनके जमीन एनएच 114 के बगल में है जिसका खाता सं0 66 प्लॉट सं0 4106, 4109 एवं 4110 है जिसका कुल रकबा 32 डि० है जिसपर सड़क की ओर घर और कुंआ बना हुआ है।

उन्होंने अपने घर के दक्षिण की ओर खिड़की के लिए 5 फिट जमीन छोड़ रखी है जिसको शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता पिता बुन्दो राम साकिन बरगन्डा गुप्ता मेडिकल, गिरिडीह, एवं संतोष पाण्डेय पिता नामालुम मोहल्ला बरवाडीह (पुलिस लाइन), बाना गिरिडीह निवासी दोनों 16 जून 2023 को 30-40 आदमीयों के साथ बाजबरदस्ती उनके जमीन पर अवैध रूप से दिवार दे रहा थे। इनके बार बार मना करने के बाद भी काम चलता रहा।

उन्होंने आगे बताया कि शाम को संतोष पाण्डेय एवं शत्रुघ्न गुप्ता अपने साथ 2-3 अज्ञात आदमी के साथ मेरे घर में घुसकर मेरे पति के बारे में पूछा मैने कहा वो घर पर नहीं है आयेंगे तो भेंट कर लिजिएगा। इतने में संतोष पाण्डेय भद्दी भद्दी गालियां बकते हुए मुझे लात मार कर गिरा दिया और बोला कि यहां से घर खाली कर के भाग जाओ नहीं तो सभी को गोली मार देंगे साथ हीं शत्रुघ्न गुप्ता मेरा बाल पकड़कर गिरा दिया और गंदी गंदी गालियां देने लगा। मैं घर में अकेली होने के कारण डर से उनका विरोध नहीं कर पाई।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संतोष पाण्डेय अपने मोबाइल से फोन करके हमेशा गंदी गंदी गालियां देता रहता है जिस कारण मानसिक रूप से बहुत परेशान हो चुकी हूँ।

उन्होंने बेंगाबाद थाना प्रभारी से निवेदन करते हुए आग्रह किया कि उसकी उचित जांच पड़ताल कर दोषियों पर कार्यवाई करे और उनके जमीन पर किये हुए अवैध कब्जा को जल्द से जल्द हटवाने का आग्रह कीया।





Add comment