
रांची: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि कुमार ने मध्य विधालय पंडरा के सहायक शिक्षक अशोक कुमार पर शिक्षा पदाधिकारी एवम क्षेत्रीय शिक्षा एवम संयुक्त निदेशक के कार्यालय के कार्यों में हस्तक्षेप करने के मामले में क्षेत्रीय शिक्षा एवम संयुक्त निदेशक दक्षिण छोटानागपुर, रांची को जांच का निर्देश देते हुए कहा कि
उनके लिए कार्यालय में अलग से एक कक्ष आवंटित किया गया है।

साथ हीं उन्होंने यह भी बताया कि अशोक कुमार पर आरोप लगाया गया है कि पिछले दिनों 19 मई 2023 को हुए नियुक्ति पत्र वितरण कार्य में भी उनके द्वारा हस्तक्षेप किया गया है।
उन्होंने कहा की किसी भी सहायक शिक्षक द्वारा किसी वरीय अधिकारी के कार्यालय के कार्यों में हस्तक्षेप करना एक गम्भीर विषय है।
उन्होंने यह निर्देश दिया कि उपर्युक्त तथ्यों पर जांच कर प्रतिवेदन दो दिनों के अंदर अधोहस्ताक्षरी के अवलोकनार्थ जमा करें।






Add comment