विधायक ने एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी का विवरणिका का विमोचन किया।

सिल्ली : बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र सिल्ली के कोच एवं तीरंदाजों ने बुधवार को बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र सिल्ली में तीरंदाजी केंद्र के संरक्षक सह विधायक सुदेश कुमार महतो का 49 वां जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम से पूर्व विधायक एवं अन्य अतिथियों ने आर्चरी परिसर में कई पौधे लगाए। जन्मदिन केे उपलक्ष में तीरंदाजों ने स्वागत में नृत्य प्रस्तुत किया। सुदेश महतो ने केक काटकर सभी बच्चों को खिलाया। मौके पर प्रशिक्षु तीरंदाजों ने नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मोह लिया।
इस अवसर पर बेरमो विधायक लंबोदर महतो, प्रमुख जितेंद्र बडाईक, बीडीओ पवन आशीष लकड़ा, बेरमो विधानसभा प्रभारी संतोष महतो, जयपाल सिंह ,सुनील सिंह, पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, भोला इंस्टीच्युशनल ट्रस्ट के निदेशक डॉ अनिल कुमार, तीरंदाजी केंद्र के मुख्य प्रशिक्षक प्रकाश राम एवं शिशिर महतो, वुशु कोच वाहिद अली, शुशील महतो, लक्ष्मन महतो, ब्रजेश प्रसाद, तीरंदाज सिंपी कुमारी, प्रशिक्षु तीरंदाज समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।





Add comment