गम्हरिया : गम्हरिया बुरुड़ीह पंचायत मुखिया संगीता टूडू ने कहा की रक्तदान महादान है। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इस शिविर में आए लोगों को संगीता टुडू ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

पंडित रघुनाथ मुर्मू की 118वी जयंती के उपलक्ष में आदिवासी संताड कमेटी कदमा मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 60 यूनिट रक्त जमा किया गया।

कदमा माझी बाबा बिंदे सोरेन ने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से रक्त लेने की आवश्यकता पड़ जाती है ।ऐसे ही इमरजेंसी स्थिति के लिए लोगों को रक्तदान करने हेतु आगे आना चाहिए।

उन्होंने प्रेस और मीडिया संबोधित करते हुए कहां की ऐसे कार्यक्रम को प्रोसाहित्य करें. ताकि आने वाले समय में लोग इससे अच्छे से जागरूक हो सके।

शिविर को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों सहित कई अन्य लोगों ने योगदान दिया।





Add comment