सिल्ली :सिल्ली प्रखंड के सभागार कछ में सिल्ली प्रखंड के मुख्य संघ की अध्यक्ष सोमरा मांझी द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें लगभग सभी पंचायत के मुखिया ने भाग लिया।

इस बैठक में 7 सूत्री मांगों पर चर्चा की गई । एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन आशीष लकडा को 7 सूत्री मांगों की ज्ञापन सौंपा गया ।और ज्ञापन पर जल्द से जल्द संज्ञान लेने की बात संघ द्वारा कही गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन आशीष लकडा से पूछने पर उन्होंने बताया कि मुखिया द्वारा सात सूत्री ज्ञापन सौंपा गया है जांच कर जल्द ही उत्पन्न हो रहे समस्याओं को दूर किया जाएगा।

वार्ड सदस्यों द्वारा लगातार मुखियाओ के ऊपर लगाए जा रहे मान सम्मान के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमरा मांझी ने कहा कि पंचायती राज्य के प्रोटोकॉल के अनुसार प्रत्येक वार्ड मेंबर को पूरी मान सम्मान दी जाती है एवं सारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है इसके बावजूद भी गलत तरीके से हमारे ऊपर आरोप लगाया जाता है कि हमने उन्हें मान सम्मान नहीं दिया पंचायत में।





Add comment