Thndr News

झारखंड अभिभावक संघ रांची महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी अंकिता वर्मा

रांची: झारखंड अभिभावक संघ की एक बैठक न्यू मधुकम कॉलोनी मे संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक मे अभिभावक संघ द्वारा किए जा रहे गतिविधियों की चर्चा की गई एवं भावी कार्यों की रूपरेखा भी तय कि गई।

बैठक में अध्यक्ष अजय राय ने संघ द्वारा चलाए जा रहे हैं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अब झारखंड अभिभावक संघ मे महिलाओं की सहभागिता को सुदृढ़ एवं मजबूती प्रदान किया जाएगा। इस हेतु संघ रांची जिला महिला मोर्चा का गठन करते हुए अंकिता वर्मा को रांची जिला महिला मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंकिता बर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा अभिभावकों की हित मे बेहतर कार्य करेगी। तथा स्कूलों में हो रहे मनमानी फीस बढ़ोतरी, रीएडमिशन शुल्क तथा विभिन्न मदों में बढ़ोतरी के खिलाफ महिलाएं संघ के साथ मिलकर शंखनाद की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने में स्कूल प्रबंधन विफल हो रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप अधिकांश बच्चे अपने कक्षाओं में फेल हो जा रहे हैं। महासंघ शीघ्र ही शिक्षकों की बौद्धिक क्षमताओं का विश्लेषण करेगी।

बैठक में नवनियुक्त रांची जिला अभिभावक संघ महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंकिता वर्मा को बुके देकर अभिनंदन किया गया। बैठक में महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता संजय सर्राफ एवं नीरज भट्ट भी मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक का संचालन प्रवक्ता संजय सर्राफ ने की। सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत महिलाओं ने बुके देकर की। तथा उपस्थित महिलाओं ने अभिभावक संघ को पूर्ण सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर चंचल देवी, सुनीता देवी, सीमा देवी, चंचल, सरोज देवी, पूनम देवी, सोनी कुमारी, नीतू, ज्योति, संगीता कुमारी, नेहा कुमारी सुषमा कुमारी के अलावे बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.