Thndr News

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राम नवमी के अवसर पर तपोवन मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की उन्नति व खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री ने कहा- तपोवन भूमि को एक प्रतीक के रूप में किया जा रहा विकसित, अगले वर्ष रामनवमी में आप भव्य तपोवन मंदिर का कर सकेंगे दर्शन

पावन पर्व रामनवमी की आप सभी को अनंत बधाई और शुभकामनाएं

रामनवमी का त्योहार आपसी एकता, सौहार्द और वर्षों की परंपरा तथा संस्कृति को समृद्ध बनाता है

हम अपने जीवन में भगवान श्री राम के आदर्श को आत्मसात करें

ऐतिहासिक- धार्मिक स्थलों को कर रहे संरक्षित और विकसित

रांची: तपोवन मंदिर में भगवान श्री राम जानकी का दर्शन कर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हम अपने जीवन में भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करें, क्योंकि इसमें सबका कल्याण निहित है। साथ हीं उन्होंने रांची वासियों को रामनवमी की शुभकामना देते हुए कहा आप सभी को पावन पर्व रामनवमी की अनंत बधाई और शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी हमारे आदर्श हैं। रामनवमी महापर्व आपसी एकता, बंधुत्व, सौहार्द और वर्षों से चली आ रही परंपरा और संस्कृति को मजबूत बनाता है।हैं इस मौके पर उन्होंने प्रभु श्री राम जी के चरण में शीश नवाकर राज्य वासियों की उन्नति, सुख- समृद्धि, शांति और स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद लिया।

तपोवन मंदिर परिसर को विकसित करने का कार्य शुरू

मुख्यमंत्री ने यहां हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष रामनवमी महापर्व के अवसर पर तपोवन की पवित्र भूमि को विकसित करने की घोषणा की थी। इस वर्ष रामनवमी पर मंदिर और आसपास के क्षेत्र का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो चुका है और अगले वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर यहां भगवान श्री राम जानकी के भव्य मंदिर का आप दर्शन करेंगे । तपोवन मंदिर परिसर के विकास पर 14 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर और भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

ऐतिहासिक- धार्मिक स्थलों को कर रहे संरक्षित

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक- धार्मिक स्थलों को संरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का विकास इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा है । इस मंदिर को एक प्रतीक के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी और श्री राम -जानकी तपोवन मंदिर समिति तथा श्री श्री महावीर मंडल निवारनपुर समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.