रांची: डांस झारखंड समिति के अध्यक्ष एवं निर्देशक श्री राम जी को बड़ी प्रसिद्धि दिनों दिन बढ़ती जा रही है। झारखंड के कलाकारों के लिए अद्भुत सुनहरा मौका है क्योंकि कलाकारों की उम्मीद और उनके सपनों को श्री राम जी पूरा कर रहे हैं।

हाल ही में महाशिवरात्री में भगवान शिव का रूप लेने वाले समिति के अध्यक्ष श्री राम जी ने कार्यक्रम को सफल बनाया साथ ही साथ उनके बच्चे और उनकी टीम भी मिलकर आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में झारखंड के मुखिया हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि थे। राज्यसभा सांसद महुआ मांझी जो कि महुआ मांझी डांस झारखंड की भी संरक्षक है उपस्थित रही थीं। जेके ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन जितेंद्र सिंह मुख्य संरक्षक डांस झारखंड समिति के साथ हैं। सपनों की नैया कहलाने वाली बन गई है डांस झारखंड।

सभी ने श्री राम जी को इस उपलब्धि के लिए श्री राम जी को शुभकामनाएं एवम बधाई दी।





Add comment