Thndr News

बागदहा काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू।

पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागदहा में नवनिर्मित काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य व आकर्षक कलश यात्रा निकाला गया। यह कलश यात्रा बागदहा गांव से निकलकर बागदहा हटिया से लेकर बागदहा तालाब (सिदधू कान्हु) मोड़ तक विधिवत पूजा पाठ कर 108 कुमारी कन्याओं व महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में सजधजकर माथे पर जल भरा कलश लेकर भव्य व आकर्षक शोभा यात्रा लेकर ढोल,नगाडे़ ,गाजे,बाजे, व रथ के साथ जय मां काली के जयकारे लगाते हुए एक से डेड़ किलोमीटर दूरी तय करते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर वापस काली मंदिर प्रांगण पहुंचे।


इस मौके पर युवाओं ने काली मां जी के जयकारे लगाए व अबीर गुलाल उड़ाते हुए जमकर आतिशबाजी भी किया।


एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान के साथ कलश स्थापना कर पूजा अर्चना कराया गया। बताया गया की मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम लगातार तीन दिनों तक चलेगी। इस दौरान प्रत्येक दिन रात्रि में कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का कार्यक्रम किया जाएगा।
वहीँ अंतिम दिन यज्ञ हवन कर कुमारी कन्याओं व ब्राह्मण भोजन के साथ तीनदिवसीय अनुष्ठान का समापन किया जाएगा।कलश यात्रा के उपरांत पंचायत की मुखिया गोलक बिहारी यादव एवं भावी विधायक प्रत्याशी मनोज सुभद्रा यादव द्वारा सभी कुमारी कन्याओं व महिलाओं को फलाहार व शर्बत वितरण कराया। वहीँ तीनदिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भक्तीमय माहौल बना हुआ है। बागदहा समेत आसपास के ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन में पिंकू यादव ,माहेश्वर भंडारी, उत्तम यादव ,सुबोध यादव, कामदेव यादव, लाल बिहारी यादव ,मंडल, मधुसूदन मिश्रा, दिनेश दत्ता ,लालटू सेन ,दानी, जीतू राय, श्यामलाल राय समेत अन्य उपस्थित रहें।

रंजीत कुमार गोस्वामी का रिपोर्ट

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.